Maruti Suzuki ने इंडिया में अपनी popular SUV Grand Vitara को fresh updates के साथ लॉन्च कर दिया है। इस बार company ने Grand Vitara में इंडिया का सबसे पसंदीदा 1.5-liter petrol engine, Advance i-CNG और strong hybrid variant का नया option भी introduce किया है। mileage, features, safety और pricing — हर चीज़ में इस बार कुछ नया और better मिला है।

कुछ महीने पहले मारुति ने ग्रैंड विटारा का CNG वेरिएंट अपनी lineup से हटा दिया था, जो थोड़ा surprising था। अब good news ये है कि मारुति ने 2025 Grand Vitara CNG को फिर से launch कर दिया है, कुछ नए updates और changes के साथ।
तो चलिए देखते हैं कि, इस बार 2025 Grand Vitara CNG में क्या-क्या नया है और ये SUV अब कितनी बेहतर हो गई है!
⚙️ Engine Options

Suzuki eDrive
Advanced i-CNG
ग्रैंड विटारा में multiple powertrain options मिलते हैं:
- 1.5-लीटर का NA पेट्रोल इंजन (102bhp & 137Nm)
- 1.5-लीटर का NA पेट्रोल hybrid इंजन (116bhp & 122Nm)
- CNG वेरिएंट में वही 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलता है जो 87bhp और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है, और इसमें 5-speed manual transmission आता है।


Hybrid इंजन को e-CVT मिलता है, जबकि NA पेट्रोल वेरिएंट में 5-speed MT या 6-speed torque converter (TC) का ऑप्शन मिलता है।
⚡ Mileage Figures
Maruti हमेशा से mileage में बाज़ी मारती आई है और Grand Vitara भी इस बार पीछे नहीं है:
Strong Hybrid — 28 kmpl (ARAI certified)
CNG Variant — 26.6 km/kg
Normal petrol variant भी decent mileage deliver करता है, especially daily office rides और weekend drives के लिए
📱 Features & Tech Upgrade
Grand Vitara अब और ज्यादा feature-loaded हो गई है। कुछ key features इस तरह हैं:
अब सभी variants में 6 airbags standard जिसके कारण Delta वेरिएंट की cost ₹23,000 और Zeta वेरिएंट की cost ₹41,000 तक बढ़ गई है।

360° camera और electronic parking brake
Wireless charging, ventilated front seats, panoramic sunroof (selected variants), और PM 2.5 air purifier,
9-inch SmartPlay Pro+ infotainment system with wireless Android Auto & Apple CarPlay
Suzuki AllGrip AWD system जिसमें multiple drive modes — Auto, Snow, Sport और Lock
🛡️अब Safety पेNo Compromise–

Company ने safety के मामले में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है।
ESP, Hill Hold, Hill Descent Control
ISOFIX child seat mounts
Suzuki TECT platform पे बनी body
6 airbags — अब सभी variants में

💸 Price & Variants
2025 Maruti Grand Vitara CNG की कीमत ₹15.45 लाख से शुरू होकर ₹17.91 लाख तक जाती है (on-road, Mumbai)। वहीं, पूरी Grand Vitara लाइनअप की कीमत ₹13.59 लाख से ₹24.67 लाख (on-road, Mumbai) के बीच है।
📌 ProWheeler Quick Verdict
अगर आप ऐसी SUV लेने का सोच रहे हो जिसमें mileage भी top-class मिले, Looks, Space, Petrol + hybrid दोनों का option हो, और safety features भी full loaded हों — तो ये नई Grand Vitara आपके लिए सही package है।

Strong hybrid variant उन buyers के लिए perfect है, जो daily running में fuel efficiency चाहते हैं और electric drive की smoothness भी।